बीकापुर - अयोध्या

झांसा देकर युवकों ने बदला एटीएम डेबिट कार्ड, बैंक खाते से कई बार में निकाले 56000 रुपए, केस दर्ज।

झांसा देकर युवकों ने बदला एटीएम डेबिट कार्ड, बैंक खाते से कई बार में निकाले 56000 रुपए, केस दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में सेवानिवृत्ति रेल कर्मी का एटीएम बदलकर की गई धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चोरी करने और धोखाधड़ी करने की धारा में इतना दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के बछरामपुर निवासी बुजुर्ग बृज बिहारी यादव रिटायर्ड रेल कर्मी है।

उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को वह एसबीआई एटीएम बीकापुर में पैसा निकालने एटीएम के अन्दर गया था। जैसे ही उन्होंने एटीएम से दस हजार रुपये निकालकर बाहर निकला। तभी दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंच गए। और कहने लगे कि आपका ट्रांजेक्सन कैंसल नहीं हुआ है। फिर वह एटीएम के अंदर गए। और एटीएम में कैंसल की बटन दबाया, लेकिन आरोपियों ने कहा कि अभी कैंसल नहीं हुआ है। तभी एक आरोपी ने उनके हाथ से उनका एटीएम कार्ड लिया और मशीन में डाल दिया। इसी बीच में आरोपियों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और उन्हें भनक तक ना लगी। आरोपियों द्वारा एटीएम कार्ड बदलने के बाद दस-दस हजार करके पांच बार ट्रांजेक्सन किया है। और आखिरी ट्रांजेक्शन छः हजार दो सौ रूपये का किया है। अज्ञात आरोपियों द्वारा उनका एटीएम कार्ड बदलकर कुल 56200 रुपए उनके केनरा बैंक के अकाउंट से निकाल लिया गया।

पीड़ित बृज बिहारी यादव द्वारा यह भी बताया गया की पैसा निकल जाने की जानकारी होने के बाद घटना के दूसरे दिन बीकापुर कोतवाली एवं अयोध्या क्राइम थाना में शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

20 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago