अयोध्या उत्तर प्रदेश

अतिक्रमण से सिकुड़ी चौक की सड़कें, जिम्मेदार मौन, दिन में सकरी सड़कें रात में लगती हैं चौड़ी।

अतिक्रमण से सिकुड़ी चौक की सड़कें, जिम्मेदार मौन, दिन में सकरी सड़कें रात में लगती हैं चौड़ी।

अयोध्या।
अयोध्या शहर की हृदय स्थली चौक में शाम की तस्वीर। वाहनों की लम्बी कतारें। दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण, उस पर सोने पे सुगाहा पटरी दुकानदार यह सब मिल कर चौक की खुबसूरती में जाम का दाग लगाते है। तस्वीर रविवार की है। परन्तु कुल मिला कर ऐसी रोजाना रहती है। यह देख कर भी जिम्मेदार मौन है। अतिक्रमण व पटरी दुकानदारों का कब्जे को नजरंदाज करने का क्या कारण है।
लेकिन रात में इसी सड़क पर निकल जाइये यकीन मानिए यह सड़क आपको चौड़ी लगेगी। पर जब दिन में इसी सड़क पर निकलिए तो लगेगा कि कुछ दूरी तय करने के लिए काफी समय लग रहा है। सुबह 10 बजते ही दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण तथा पटरी दुकानदारों के लगते ही धीरे-धीरे सड़क सकरी होने लगती है। सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहन समस्या को और बढ़ा देते हैं। राहगीरों के लिए सड़कों का बहुत कम हिस्सा ही बचता है। जिस पर किसी तरह से वाहन खिसकते रहते है। कभी कभार तो हालत ऐसी हो जाती है कि पैदल चलने के लिए भी आपको इंतजार करना पड़ता है।

दुकानदारों द्वारा सड़क पर अपनी दुकानों के समान सजाए जाते हैं। कहीं कहीं तो दुकान से पांच-छः फीट आगे तक दुकान सजाई जाती है। बजाजा में खाने के लगने वालें ठेलों ने तो बाकायदा सड़क पर बैठने के लिए बेंच तथा कुर्सी का इंतजाम कर रेस्टोरेंट बना लिया है। फतेहगंज एकदरा की तरफ तो कपड़ों के शोरूम ही सड़क पर बना दिए गए हैं। यहां तो पैदल चलना ही दूभर है।

प्रशासन द्वारा कभी-कभार अतिक्रमण अभियान तो चलाया जाता है लेकिन वह केवल खनापूर्ति मात्र बन कर रह जाता है। चौक में आला अधिकारियों का भी आना जाना रहता है। लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नही दिया जाता है। साहब हैं हूटर बजते ही लोग किनारे होने लगते है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

21 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

21 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago