सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

भाई-बहन पर धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।

भाई-बहन पर धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।

सुलतानपुर।

सुल्तानपुर जिले में भाई बहन ने बाप बेटे को झांसे में लेकर पैसे डकार गए। मंगाने पर जब भाई बहन ने पैसे वापस नहीं किए, तो बाप बेटे ने केस दर्ज करवा दिया। मुकदमे में समझौते के लिए घर पहुंचे भाई बहन ने समझौते का दबाव डाला। बात न बनने पर बेटे की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देते हुए चले गए। शिकायत पर पुलिस ने भाई बहन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बंधुआ कला थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी सुरेश कुमार तिवारी ने थाने पर तहरीर दी है। उसने बताया कि उसके बेटे अभिषेक तिवारी का विपक्षी भाई बहन जाय जोसेफ व आकांक्षा जोसेफ से मुकदमे बाजी की रंजिश है। जिसके चलते भाई बहन उसके घर आए व उसके बेटे अभिषेक को पूछने लगे। तो सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि वह लखनऊ गया है। जिस पर भाई बहन व उनके साथ अन्य लोग भला बुरा कहने लगे। मना करने पर उक्त लोगो ने गाली गलौज देते हुए कहा कि मुकदमा उठवा लो नही तो तुम्हारे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर देगे। गाली गलौज की आवाज पर पड़ोसियों को आता देख उक्त लोग धमकी देते हुए चले गए।

सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि भाई बहन ने उससे व उसके बेटे झूठ बोल कर नगद व खाते में पैसा लिऐ है। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों के यहां की है। लेकिन अभी तक कोइ कार्यवाही नही हुई है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि भाई बहन व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी साहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago