छत से कूदी युवती, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज |

सुल्तानपुर में छत से कूदी युवती, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,प्रभु ईशु के अनुयायी की बुलाई प्रार्थना सभा में हुआ हादसा|

सुल्तानपुर|

कूरेभार थाना अंतर्गत कस्बे में प्रभु ईशु के अनुयायी द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान सभा में तब हड़कंप मच गया जब एक युवती ने छत पर से छलांग लगा दिया। आनन-फानन में युवती को इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया है।पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के स्थानीय कस्बे में डाक घर के पीछे स्थित एक मकान में करीबदस सालों से प्रभु ईसा मसीह ट्रस्ट संचालित है। हर रविवार को यहां लोगों की भारी भीड़ जमा होती है। रविवार को वह यहां कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें धनपतगंज थानाक्षेत्र के टीकर गांव से प्रार्थना सभा में शामिल होने आई युवती राजकुमारी (22)वर्ष पुत्री बुधिराम प्रार्थना सभा के दौरान मकान के दूसरे तल से अचानक नीचे कूद गई।
छत से कूदने के कारण युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए कूरेभार सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने प्रार्थना सभा मे मौजूद लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू किया है। अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
editor

Recent Posts

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More

1 week ago

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More

1 week ago

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More

1 week ago

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

1 week ago