अयोध्या पहुंची अनुराधा पौडवाल, चौक में लता को याद कर हुईं भावुक

अयोध्या पहुंची अनुराधा पौडवाल, चौक में लता को याद कर हुईं भावुक|

अयोध्या|

अयोध्या में रामायण मेले का दूसरा दिन है। पहले दिन गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। सोमवार को उन्होंने लता मंगेशकर चौक पर पहुंचकर लता जी की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की।
रामायण मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में अनुराधा पौडवाल ने भजनों से पूरा माहौल राममय बना दिया। श्री रामचंद्र कृपालु भज मन..हे राम हे राम तू अंतर्यामी सबका स्वामी..कौन कहता है भगवान आते नहीं..जैसे गीतों की उन्होंने प्रस्तुति दी।
अयोध्या पहुंचने से पहले उन्होंने रामलला के दरबार में दर्शन किए। गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा, “अयोध्या सबसे प्यारी नगरी है। मंदिरों की नगरी मन को ऊर्जा से भर देती है। भव्य मंदिर में जब रामलला विराजमान हो जाएंगे तो उन्हें अपना भजन सुनाकर मैं खुद को धन्य समझूंगी। अयोध्या का कण-कण पावन है| संसार में फैली अशांति को दूर करने में यहां की पवित्रता बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह अनुभूति का विषय है। इसे सांसारिकता के तराजू से कतई नहीं समझा जा सकता है।”
अनुराधा पौडवाल आज यानी सोमवार को अयोध्या में बने नए लता चौक पहुंची। उन्होंने वहां सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लता मंगेशकर चौक के शिलापट पर माला अर्पण किया। इस दौरान अनुराधा पौडवाल भावुक हो गयीं। उन्होंने अपनी गुरु का चौक बनवाने के लिए PM नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

18 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

18 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

23 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago