सीएम योगी का ऐलान 2 वर्ष में 30000 करोड़ से विश्व की सबसे सुंदर सूर्यवंशी राजधानी बनेगी अयोध्या

सीएम योगी का ऐलान 2 वर्ष में 30000 करोड़ से विश्व की सबसे सुंदर सूर्यवंशी राजधानी बनेगी अयोध्या|

अयोध्या|

अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चल रही विकास की परियोजनाओं का बखान करते हुए 2 वर्ष में दिखाई देगी नई अयोध्या।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन रामलला के मंदिर के गर्भ ग्रह सहित प्रथम तल के निर्माण के उपरांत आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में मुख्य अतिथि होंगे,कार्यक्रम जनवरी 2024 में संभावित है,इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को यात्री सुविधाओं से परिपूर्ण और आकर्षक रूप में परिपूर्ण करवाना चाहते हैं,इसी आशय की पूर्ति के लिए आज श्री योगी अयोध्या पहुंचे और उन्होंने हनुमानगढ़ी और विराजमान रामलला स्थल पर दर्शन पूजन करने के साथ ही अयोध्या में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग सहित अन्य कार्यों का स्थल निरीक्षण किया,उन्होंने आयुक्त सभागार में अयोध्या के विकास कार्यों और विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा भी की,समीक्षा बैठक में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित रहे,मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और विजन डॉक्यूमेंट के कई पहलुओं पर संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और कार्यों की गुणवत्ता के साथ ही समय बाध्यता पर किसी भी प्रकार का समझौता न करने का निर्देश जारी किया।
वही अयोध्या में आयोजित रामायण मेले के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आज अयोध्या के पास एक गौरव है और गौरव इस बात का है 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या के राम जन्मभूमि में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है और इसके साथ ही आज सुबह से हम अपने सभी वरिष्ठ मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या के विकास के कार्यों को लेकर के बड़ी बैठक चली है अयोध्या को दुनिया की सर्वोत्तम सुंदर नगरी बनाने के लिए 30000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का कार्य अयोध्या में चल रहा है आपने पिछले 5 वर्षों में बदलती अयोध्या को देखा है पहले बिजली नहीं थी आज बिजली है पहले राम की पैड़ी में पानी जो आता था वही सड़ता रहता था। और आज राम की पैड़ी में एक छोर से दूसरे छोर तक पानी बहता नजर आ रहा है और एक साथ लाखों लोग एक बार में कभी भी स्नान कर सकते हैं। दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या दुनिया की सबसे सर्वोत्तम नगरी के रूप में चमचमाती हुई दिखाई देती है। सूर्यवंश की राजधानी के रूप में अयोध्या पुनः स्थापित होते हुए दिखाई दे रही है।
वही कहा कि आज अयोध्या एक नई अयोध्या के रूप में हम सबके सामने हैं लेकिन अब जिम्मेदारी हमारी ज्यादा हो चुकी है अयोध्या के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है हर प्रकार का सहयोग करने को तैयार हैं और हर प्रकार से दुनिया की सर्वोत्तम और सुंदर नगरी के रूप में स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने और प्रदेश सरकार बड़े ही प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने को तैयार है उसको हमें किस रूप में देना है इसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं अयोध्या जो रामायण व रामचरितमानस में है और धार्मिक ग्रंथों में जिस रूप में अयोध्या की चर्चा है और महिमा गान जिस रूप में है उसी रूप में आगे बढ़ाने के लिए हम सबको पूरी ईमानदारी के साथ लगना होगा।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

19 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

19 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago