बीकापुर - अयोध्या

चरमराई बिजली व्यवस्था ने किया बेहाल, जमकर हो रही कटौती।

चरमराई बिजली व्यवस्था ने किया बेहाल, जमकर हो रही कटौती।

बीकापुर अयोध्या।

अयोध्या बीकापुर में विधुत व्यवस्था चरमरा गई है। लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की वजह से उपभोक्ता परेशान है। रोस्टर का कोई मायने नहीं रह गया है।

विद्युत उप केंद्र मंगारी, केला लाल हैदरगंज, तारुन, गयासपुर बीकापुर सहित लगभग सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। सोमवार की रात अधिकांश हिस्सों में ट्रिपिंग और अघोषित विद्युत कटौती से रात भर लोग परेशान रहे। भीषण उमस और गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा।

नगर से लेकर ग्रामीणों तक की बिजली व्यवस्था बदहाली का शिकार हो गई है। कब बिजली आएगी, कब चली जाएगी कोई बताने वाला नहीं है। उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो चुका है और बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

नगर में 24 घंटे बिजली सप्लाई का शेड्यूल निर्धारित है तो वहीं ग्रामीणों में 18 से 20 घंटे का शेड्यूल है। लेकिन शासन स्तर से निर्धारित इन शेडयूल के अनुरूप बिजली की सप्लाई कहीं नहीं हो रही है। कहीं फॉल्ट तो कहीं रोस्टिंग के नाम पर बिजली काट कर विभाग के लोग मौज मना रहे है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago