अयोध्या उत्तर प्रदेश

कल होगी चन्द्रमा पर लैंडिंग, लाइव प्रसारण दिखाने के स्कूलों को निर्देश जारी।

कल होगी चन्द्रमा पर लैंडिंग, लाइव प्रसारण दिखाने के स्कूलों को निर्देश जारी।

अयोध्या।

चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने को लेकर होने वाले सजीव प्रसारण के चलते बुधवार को सभी शैक्षिक संस्थानों को शाम को खोले जाने का आदेश जारी किया गया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशालय के द्वारा यह आदेश 21 अगस्त को देर शाम जारी किया गया है।

अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी द्वारा जारी आदेश के तहत भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज चंद्रयान -3 मिशन के साथ एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुँच गई है, जो चन्द्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे लेकर अपर सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 23 अगस्त को अपराह्न 05:27 बजे चंद्रयान -3 का चन्द्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो वेबसाइट, अधिकारिक यू ट्यूब और डीडी नेशनल पर किया जायेगा। आदेश में कहा गया है कि भारत के चंद्रयान -3 की उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगायेगा।

प्रधानमंत्री इन महत्वपूर्ण क्षणों के अवसर पर राष्ट्र को सम्बोधित भी करेंगे। इसे लेकर निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ सायं 5:15 से 6:15 बजे विशेष सभा आयोजित करायें और चन्द्रमा पर चंद्रयान -3 के उतरने के सीधे प्रसारण में सम्मिलित हों।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि आदेश के तहत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूलों में छात्रों को बुलावा भी बन गया है  संकट लाइव प्रसारण के आदेश को लेकर स्कूलों में ऊहापोह की स्थिति भी है। एक ओर जहां अधिकतर परिषदीय विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है वहीं शाम को छोटे बच्चों को बुलाना भी शिक्षकों के लिए संकट है। इसे लेकर सोमवार रात से ही शिक्षकों में बेचैनी बढ़ी हुई है। लाइव प्रसारण के लिए संसाधनों को जुटाना भी टेढ़ी खीर है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कालेजों में भी इसी तरह की दिक्कतें आ रहीं हैं। बच्चों को शाम को बुलाना और उन्हें सुरक्षित घर भेजना भी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि बेसिक और माध्यमिक दोनों का दावा है कि आदेश का पालन करने का प्रयास किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

4 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

4 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

4 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

6 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

7 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

7 days ago