इनायत नगर - अयोध्या

एक ही घर से चालीस लाख के आभूषण व नकदी चोरी।

एक ही घर से चालीस लाख के आभूषण व नकदी चोरी।

मिल्कीपर_अयोध्या

अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर क्षेत्र के रेवतीगंज बाजार के पास दो दिनों के अंदर चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। थाना क्षेत्र के आदिलपर पूरे विंध्या पाठक में बीती रात चोरों ने रामबरन पाठक पत्र यदुनाथ पाठक के घर को निशाना बनाते हुए लगभग 40 लाख रुपये के जेवर व नकदी पार कर दिया। पीड़ित रामबरन पाठक ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि रात में घर के लोग सो रहे थे। घर के पीछे की दीवार से अज्ञात चोर घर में घुस आये। आलमारी व बक्से को तोड़कर कीमती सोने-चांदी के जेवरात व नकदी उठा ले गये। जब सुबह देखा कि घर के कमरे में रखी आलमारी तथा बक्से टूटे पड़े हैं तथा कपड़े व अन्य सामान बिखरे हैं, अलमारी एवं बक्से में रखा कीमती सोने और चांदी के जेवरात गायब थे।

चोरों ने चार हार सोने का लगभग 10 तोला, चार झुमकी सोने की लगभग चार तोला, पांच मंगलसूत्र, चार मटरमाला सोने का चार तोला, आठ अंगूठी सोने की 32 ग्राम, चार सोने की चेने 10 तोला, दो कड़ा सोने का, चांदी की चार कर धन लगभग एक किलो ग्राम, चार पाव जेब एक किलो ग्राम, चार कमर पेटी लगभग एक किलोग्राम, 22 जोड़ा चांदी का पायल लगभग डेढ़ किलो, 25 जोड़ी बिछिया चांदी लगभग ढाई सौ ग्राम 40 हजार नकद कुछ आवश्यक कागजात चोरों ने पार कर दिया था।

पीड़ित ने बताया कि लगभग 40 लाख की चोरी हुई है। इसको लेकर परिवार में हाहाकार मच गया है। पीड़ित ने सुबह थाना इनायतनगर पर तहरीर देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने एवं चोरी की पर्दाफाश की मांग की है।

वही दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुरेहटा पूरे इटार पांडे निवासी राम सुंदर पांडेय पुत्र राम भारत के यहां 19/20 अगस्त की रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व  हजारो रूपए नकदी पार कर दी थी। अभी इस चोरी की तहरीर पर कार्यवाही नहीं हो पाई थी कि दूसरी रात एक किमी के अंतराल पर चोरों ने दूसरी चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डाली। ताबड़तोड़ हो रही चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

क्षेत्र में रात को पुलिस गश्त भी करती रहती है फिर भी बेखौफ चोर धड़ल्ले से चोरियों को अंजाम दे रहे हैं।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago