गोंडा में निजी अस्पताल सील,चिकित्सक के प्रैक्टिस पर 6 माह की रोक

गोंडा में निजी अस्पताल सील,चिकित्सक के प्रैक्टिस पर 6 माह की रोक |

प्रसव ऑपरेशन के बाद हो गई थी महिला की मौत

गोण्डा में प्रसूता की मौत मामले में डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने निजी अस्पताल को सील कर दिया है। साथ ही 6 माह तक के लिए चिकित्सक के प्रैक्टिस पर रोक लगा दी है।मामला शहर के स्टार हॉस्पिटल एवं मेटरनिटी सेंटर का है।
यहां मोतीगंज के डड़वा दसौतिया गांव के वाचस्पति मिश्र ने आठ जनवरी 2021 को अपनी गर्भवती पत्नी को यहां भर्ती कराया था। वाचस्पति के अनुसार, अस्पताल संचालिका डॉ. विजयलक्ष्मी ने सामान्य प्रसव की बात बताई। इसके लिए फीस भी जमा कराई। कुछ घंटे बाद कहा कि ऑपरेशन करना पड़ेगा।
उन्होंने पैसा एडवांस जमा करने के लिए कहा। पैसा न जुटा पाने के कारण डॉक्टर ने नाराज होकर आनन-फानन में ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद बेटी पैदा हुई। लेकिन पत्नी की हालत गंभीर हो गई। हालत ज्यादा नाजुक होने पर चिकित्सक द्वारा उसे एससीपीएम हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहां के चिकित्सकों ने बताया ऑपरेशन गलत हो गया है। अब बच्चेदानी निकालनी पड़ेगी।
उन्होंने चिकित्सकों से पत्नी को रेफर करने को कहा। इस पर चिकित्सकों ने रेफर करने से मना कर दिया। 9 जनवरी को प्रसूता की मौत हो गई। उसने जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद में शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ।
चिकित्सा परिषद ने मामले की जांच कराई। जांच के बाद अस्पताल की संचालिका डॉ. विजयलक्ष्मी के प्रैक्टिस पर रोक लगाते दिया गया है। साथ ही 6 माह के लिए लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। सीएमओ रश्मी वर्मा ने बताया अस्पताल सीज कर बन्द कर दिया गया है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago