मिल्कीपुर में जान देने के लिए विवाहिता नहर में कूदी, चरवाहे ने सकुशल बचाया जान

मिल्कीपुर में जान देने के लिए विवाहिता नहर में कूदी, चरवाहे ने सकुशल बचाया जान |

 

मिल्कीपुर के घासी के पुरवा गांव के पास दक्षिणी नहर में विवाहिता ने कूदकर आत्महत्या किए जाने के प्रयास किया। आसपास मौजूद चरवाहे ने नहर में कूदकर विवाहिता को सकुशल बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस विवाहिता को अपने साथ थाने ले गई।
कुमारगंज थाने के सरूरपुर पूरे गोसाई निवासी लवलेश गोस्वामी की पत्नी सुमन मंगलवार को घासी के पुरवा गांव पहुंची। विवाहिता सुमन ने अपने मोबाइल और चप्पल नहर के पटरी पर रख दिए और नहर के पानी में कूद गई। यह देखकर बकरी चरा रहे फारुख नहर में कूद पड़ा। उसने पानी में डूब रही सुमन को सकुशल बाहर निकाला।
घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्‌ठी हो गई। घटना की जानकारी पर कुमारगंज पुलिस सहित पीआरबी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की जान बचाने वाले युवक फारुख का हौसला बढ़ाया। साथ ही उसकी जमकर सराहना की।
महिला सुमन ने बताया कि उसका पति लवलेश दिल्ली शहर में रहता है। उसकी सास, देवर लव कुश और ससुर कुंवर बहादुर गोस्वामी उसे प्रताड़ित करते हैं। उसके 4 वर्ष की एक मासूम बेटी किंजल भी है।घटना की जानकारी मिलते ही उसके ससुरारीजन भी मौके पर पहुंच गए। सकुशल डूबने से बचाई गई विवाहिता सुमन और उसके ससुरालीजनों को लेकर पुलिस टीम थाने चली गई।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

2 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

4 days ago