
अमेठी जिले के बाजार शुकुल थानाक्षेत्र एक गांव में 14 साल पूर्व नाबालिग किशोरी के अपहरण दुराचार करने के दोषी दिनेश उर्फ गिन्नी को फास्ट ट्रैक कोर्ट न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर ने बुधवार को 10 साल की कारावास की सजा सुनाकर जेल भेज दिया ।अदालत ने दोषी पर 35 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है।
एडीजीसी दानबहादुर वर्मा के मुताबिक शौच के लिए गई किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म आरोपी ने 11 दिसंबर 2009 को किया था। पींड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में अभियोजन पक्ष से मुकदमे के दौरान पेश किए गये छह गवाहों के साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने मुकदमे का फैसला कर पींड़ित परिवार को न्याय दिया।
थाना क्षेत्र बंधुआ कला थाना क्षेत्र में बीते साल किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी इमरान ने पॉक्सो कोर्ट की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को राहत देते हुए जमानत मंजूर कर रिहाई का आदेश दिया है। बचाव पक्ष के वकील संतोष पांडेय ने बताया आरोपी को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी जिसकी नियमित जमानत पर सुनवाई हुई । बीते साल इमरान, आशीष पांडेय और शिवम पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ था। इमरान की नियमित जमानत पर सुनवाई में कोर्ट ने जमानत मंजूर कर रिहाई का आदेश दिया है।
सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More
गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More
श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More
जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More
अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More