सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

कल से 122 केंद्रों पर 80,497 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा, हर सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

कल से 122 केंद्रों पर 80,497 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा, हर सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी।

सुल्तानपुर।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा गुरुवार से जिले के 122 केंद्रों पर शुरू हो रही है। पहले दिन अनिवार्य विषय हिंदी में कुल 80,497 विद्यार्थी बैठेंगे। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होने वाली बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावे के किए जा रहे हैं। शहर के जीआईसी में बनाए गए आनलाइन मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से जहां परीक्षा के दौरान पल-पल नजर रखा जाएगा, वहीं छह सचल दल भ्रमणशील रहते हुए लगातार केंद्रों पर छापेमारी करेंगे। 

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा गुरुवार 22/02/2024 से शुरू होकर 09/03/2024 तक चलेगी। परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए महकमा ने कमर कस ली है। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में पहले दिन गुरुवार को सुबह 8ः30 से 11ः45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी व इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान का पेपर होगा। द्वितीय पाली में 2 से 5ः15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी, सामान्य हिंदी और हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा होगी। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 122 परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। जहां पर कुल 80,497 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें हाईस्कूल के 43,264 और इंटरमीडिएट के 37,233 विद्यार्थी नामांकित है। 

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व सह केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कक्ष निरीक्षक शामिल हुए। पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसके भरने व जमा करने समेत अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कक्षों में डेस्क स्लिप चस्पा करने समेत कार्य किए गए। कई केंद्रों पर बच्चे पहुंचकर अपना सेंटर देखा। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है। सभी जोन के उप जिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। साथ ही 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 122 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नकल विहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी लेंगे। साथ ही 122 केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक होंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए किसी भी तरह की समस्या के निदान के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए डीआईओएस रविशंकर के नंबर 9454457329, परीक्षा प्रभारी जीतेंद्र कुमार दूबे के नंबर 9454758550, विजय प्रकाश मौर्य प्रधानाचार्य जीआईसी केनौरा के नंबर 6394938699 और शेषमणि वर्मा प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल महमूदपुर जंगल के नंबर 9415960080 पर बोर्ड परीक्षा से संबंधित किसी तरह की समस्या की शिकायत कर निदान पाया जा सकता है।

नकल विहीन व सुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिले में 122 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हर केंद्र पर स्ट्रांग रूम बन गए है और डबल लॉक वाली अलमारी की व्यवस्था है। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर क्रियाशील रखने की हिदायत दी गई है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने जिला स्तरीय छह सचल दल बनाया है। इनमें पहले दल का नेतृत्व डीआईओएस रविशंकर खुद करेंगे। वहीं, शहर के राजकीय इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। परीक्षा कराने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पर्याप्त सुरक्षा में केंद्र व्यवस्थापक यहां लाकर जमा करेंगे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago