अयोध्या उत्तर प्रदेश

मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगा सप्त ऋषियों के मंदिर का निर्माण, राममंदिर की बढ़ाएगा खूबसूरती।

मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगा सप्त ऋषियों के मंदिर का निर्माण, राममंदिर की बढ़ाएगा खूबसूरती।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में बुधवार को अंतिम शिखर बनाए जाने के साथ परिसर में सप्त ऋषियों के मंदिर का निर्माण शुरू करने पर मंथन हुआ। इन कार्यों को मार्च के पहले सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। बैठक से पूर्व समिति के अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय का निरीक्षण किया।

समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि दो दिवसीय बैठक में मंदिर के प्रथम तल और तृतीय तल पर बचे कार्यों को तत्काल शुरू करने व परकोटे का निर्माण भी समय से पूरा करने के लक्ष्य पर मंथन हुआ है। अगले 15 दिनों में सप्त ऋषियों के मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। एलएनटी और टाटा कंसलटिंग और हमारे सभी ट्रस्ट के लोग एकजुट होकर के प्रयास करेंगे कि मंदिर का निर्माण कार्य को दिसंबर 2024 में पूर्ण हो जाएगा। श्रीरामकथा संग्रहालय का संचालन जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसके स्वरूप को लेकर मंथन हो रहा है, फिर ट्रस्ट के समक्ष रखा जाएगा सहमति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि परिसर के अंदर जो रखरखाव की व्यवस्था होगी उसके लिए एक विश्वस्तरीय एजेंसी चयनित करने की जिम्मेदारी टाटा कसंल्टेंसी को सौंपी गई है। बिजली, पानी, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, लिफ्ट आदि का ऑपरेशन व मेंटनेंस करने वाली कौन सी संस्था होगी, इस पर विचार हुआ।

वहीं रिजर्व बैंक की संस्था मिंट के साथ ट्रस्ट का अनुबंध हुआ है। दान में मिलने वाली सोना-चांदी व अन्य धातुओं के रखरखाव की जिम्मेदारी ट्रस्ट के निर्देशानुसार मिंट को ही करनी है। ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से भी एक अनुबंध बुधवार को हुआ है। परिसर में जितने भी दान काउंटर हैं उसके रखरखाव के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को चुना गया है। बैठक में राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राममंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत अन्य मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का मामला।

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More

3 weeks ago

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।  अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद।

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

दुबई में युवक की मौत के एक महीने बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम।

दुबई में युवक की मौत के एक महीने बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों में मचा… Read More

3 weeks ago