%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AB%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%97 - कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 4 लोगों के खिलाफ कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने का आदेश।

कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 4 लोगों के खिलाफ कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने का आदेश।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 4 लोगों के खिलाफ कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने का आदेश।

ग्फह्फ्ग - कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 4 लोगों के खिलाफ कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने का आदेश।

अयोध्या।
अयोध्या में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद में कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय सोनल उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली नगर को दिया है।
मामला अंगूरीबाग का है, जहां नरेंद्र कुमार ने अपने पड़ोसी आनंद श्रीवास्तव और उनकी पत्नी श्वेता को 5 लाख रुपये उधार दिए थे। पैसे मांगने पर आरोपियों ने 3.90 लाख का एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। चेक बाउंस की सूचना देने पर आनंद ने नरेंद्र को गालियां देकर भगा दिया।
10 जुलाई 2025 की रात करीब 11 बजे की घटना है। नरेंद्र जब अपने घर लौट रहे थे, तब एक अस्पताल के पास आनंद, उनके भाई आदर्श, अर्पण श्रीवास्तव और श्वेता ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित की पत्नी उमा तिवारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की।
आरोपी आनंद और आदर्श कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं। उनके प्रभाव के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित की पत्नी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उमा तिवारी की याचिका पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *