Categories: लखनऊ

कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान।

कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान।
लखनऊ ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहे का व्यापार करने वाले व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीकेटी थाना क्षेत्र के अचरामऊ गांव में रहने वाले अतुल विश्वकर्मा की गोली लगने से मौत हो गई। अचरामऊ स्थित अतुल विश्वकर्मा के मकान पर डेथ बॉडी के पास से अवैध असलहा बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ‌एसीपी बीकेटी सुजीत दुबे ने बताया कि दोपहर में पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से बरामद किए गए अवैध असलहे को भी कब्जे में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर एविडेंस जुटाए गए हैं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर बीकेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद मृतक की पत्नी ने जानकारी दी है जिसमें बताया गया है कि वह छत पर काम कर रही थी इसी दौरान बिटिया ने बताया कि पिताजी के गोली लग गई है मौके पर पहुंच कर देखा गया, उनकी गोली लगने से मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक अपनी पत्नी, ताऊजी व तीन बच्चियों के साथ बीकेटी क्षेत्र में रहता था। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि व्यापार में हो रहे नुकसान व कर्ज के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

21 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

21 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago