ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:22 AM IST

कर्ज से परेशान लोहा: व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान।
untitled 7 copy9 1 - कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान।
लखनऊ ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहे का व्यापार करने वाले व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीकेटी थाना क्षेत्र के अचरामऊ गांव में रहने वाले अतुल विश्वकर्मा की गोली लगने से मौत हो गई। अचरामऊ स्थित अतुल विश्वकर्मा के मकान पर डेथ बॉडी के पास से अवैध असलहा बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ‌एसीपी बीकेटी सुजीत दुबे ने बताया कि दोपहर में पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से बरामद किए गए अवैध असलहे को भी कब्जे में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर एविडेंस जुटाए गए हैं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

untitled 8 copy9 - कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान।

इंस्पेक्टर बीकेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद मृतक की पत्नी ने जानकारी दी है जिसमें बताया गया है कि वह छत पर काम कर रही थी इसी दौरान बिटिया ने बताया कि पिताजी के गोली लग गई है मौके पर पहुंच कर देखा गया, उनकी गोली लगने से मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक अपनी पत्नी, ताऊजी व तीन बच्चियों के साथ बीकेटी क्षेत्र में रहता था। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि व्यापार में हो रहे नुकसान व कर्ज के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT