
मूल्यांकन से आनाकानी व गैर हाजिरी पर होगी कार्रवाई, 16 मार्च से होगा मूल्यांकन।
अयोध्या।
अयोध्या माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा कराने के बाद अब बोर्ड का पूरा फोकस पारदर्शिता के साथ मुल्यांकन पर है। खास बात यह है कि इस बार मूल्यांकन से आनाकानी और गैर हाजिरी पर संबधित उप प्रधान निरीक्षक और परीक्षकों के विरुद्ध सीधी कार्रवाई की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्य कांत शुक्ल की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के तहत 16 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले मूल्यांकन के दौरान ड्यूटी के लिए लगाए गए उप प्रधान निरीक्षक और परीक्षक किसी भी प्रकार का बहाना या गैर हाजिर नहीं हो सकते हैं। ऐसा करने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए हैं जिसमें मुकदमा दर्ज किए जाने से लेकर निलम्बन तक हो सकता है। जिले में मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं जहां सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन कार्य होगा। मूल्यांकन शुरू होने के तीस मिनट पहले केन्द्र पर उपस्थिति और तीस मिनट बाद ही प्रस्थान अनिवार्य किया गया है।
सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार मूल्यांकन पद्दति की गाइड लाइन शीघ्र जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार आर्या ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर सोमवार को बैठक भी बुलाई गई है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More