
अयोध्या श्रीरामलला के अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होने के उपरांत योगी सरकार नवोदित कलाकारों को श्रीराम के जीवन दर्शन से रूबरू कराएगी। रामोत्सव-2024 के अंतर्गत राज्य ललित कला अकादमी की ओर से 11 से 16 मार्च तक राष्ट्रीय चित्रकला शिविर इसका माध्यम बनेगा। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हिस्सा लेंगे।
अयोध्या में देश के सभी प्रदेशों से आए सुप्रसिद्ध कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन एवं उनसे संबंधित पात्रों को चित्र के माध्यम से जीवंत एवं मूर्त रूप में सृजित करेंगे। चित्रकला शिविर में नवोदित कलाकार एवं कला के विद्यार्थियों को चित्रकला की बारीकियों को देखने एवं सीखने का सुअवसर प्राप्त होगा।
51 वरिष्ठ कलाकार शिविर के तहत चित्रकला के माध्यम से युवाओं को श्रीराम का जीवन दर्शन बताएंगे। अयोध्या में होने वाले शिविर में प्रोफेसर एस प्रणाम सिंह, किशन सोनी, राजेंद्र प्रसाद, कन्नू पटेल, नवल किशोर सरीखे कलाकार हिस्सा लेंगे।शिविर अवधि में सभी प्रतिभागी कलाकारों द्वारा एक-एक कलाकृति का सृजन किया जाएगा। साथ ही कम से कम एक-एक स्केच भी चित्रित किया जाएगा। शिविर अवधि में सृजित चित्र और स्केच अकादमी के होंगे। इन्हें शिविर के पश्चात प्रदर्शित भी किया जाएगा।
राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि रामोत्सव 2024 के जरिए अयोध्या में देश-प्रदेश के कलाकारों को कला-संस्कृति, साहित्य का बड़ा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में कलाकृतियों के जरिए भी दिग्गज कलाकारों की शैली और तकनीक को जानने का अवसर भी छात्र छात्राओं को मिलेगा। राममय अयोध्या को कलाकार किस दृष्टि से देखते हैं, इस शिविर का आयोजन भी इसी उद्देश्य के साथ किया गया है। शिविर अवधि में वरिष्ठ कलाकारों द्वारा अपने कार्यों का स्लाइड शो व व्याख्यान भी दिया जाएगा। शिविर में स्थानीय स्तर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का सहयोग भी रहेगा।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More