एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

images 1 10 - एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।
फेसबुक फोटो।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

मिल्कीपुर तहसील में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से क्षेत्र के लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है। मामला मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत आदिल पुर ग्राम सभा में तैनात लेखपाल बृजेश मीणा का है। बृजेश मीणा जो कि लेखपाल है और उनके द्वारा 5 हज़ार घूस लेकर खतौनी में नाम बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप था। इसी संबंध में रंगीला एंटी करप्शन टीम द्वारा तहसील गेट से लेखपाल बृजेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम के इंचार्ज अशोक सिंह ने दिया और बताया कि बृजेश मीणा द्वारा काफी समय से क्षेत्र में घूसखोरी की चर्चा जोरो पर थी। पीड़ित द्वारा खतौनी में नाम जुड़वाने के नाम पर लेखपाल बृजेश मीणा द्वारा 5 हज़ार की घूस की मांग की गई थी। पीड़ित द्वारा मामले की सूचना एंटी करप्शन टीम को देकर तहसील गेट पर लेखपाल बृजेश मीणा को रिश्वत के 5 हजार जैसे ही पकड़ाया वैसे ही एंटी करप्शन टीम पहुंचकर लेखपाल बृजेश मीणा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।  लेखपाल द्वारा 5 हजार के रिश्वत और एंटी करप्शन द्वारा की गई कार्रवाई से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

घूस लेने के आरोपी लेखपाल बृजेश मीणा का विवादों से पुराना नाता रहा है। उसकी पत्नी पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात है और अक्सर वह रौब जमाने के लिए अपनी पत्नी को वर्दी में लेकर साथ घूमता था। 

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago