
#image_title
बीकापुर तहसील में नगर पंचायत की चल रही चुनाव प्रक्रिया और नामांकन के दौरान मंगलवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना सिपाही को भारी पड़ा। हेलमेट ना लगाने पर बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने एक सिपाही को फटकार लगाई , और 1000 रुपए का चालान काट दिया गया। हैदरगंज थाने का सिपाही अनिल चौहान बाइक से नामांकन में सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी करने पहुंचा था। हेलमेट नहीं लगाया था। बगैर हेलमेट के बाइक चलाते देखकर कोतवाल ने सिपाही को ट्रैफिक नियम का पालन करने की नसीहत दिया तथा 1000 रुपए का चालान काट दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय द्वारा बताया गया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटा गया है। ट्रैफिक नियम का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More