
उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का मंगलवार शाम निधन हो गया, हरिशंकर तिवारी की गिनती क़द्दावर नेताओं में होती थी। निधन की सूचना मिलते ही उनके घर और गोरखपुर हाता पर समर्थकों की भीड़ जुट गई है। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से वयोवृद्ध बाहुबली हरिशंकर तिवारी का नाम बार-बार उभरकर सामने आता है, हरिशंकर तिवारी इस सीट से लगातार 22 वर्षों (1985 से 2007) तक विधायक रहे, हरिशंकर तिवारी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते व यूपी सरकार में मंत्री भी बने थे। पूर्वांचल के ब्राह्मणों में अच्छी पैठ रखने वाले पंडित हरिशंकर तिवारी ऐसी शख्सियत थे, जो पांच बार कैबिनेट मंत्री रहे। सूबे में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार आई, उसने अपनी कैबिनेट में उन्हें जगह दी। छह बार विधायक रहे तो पांच बार उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला था।
हरिशंकर तिवारी ने पहला चुनाव 1985 में निर्दलीय लड़ा था, फिर अलग-अलग राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लड़कर जीतते रहे हैं। तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते व यूपी सरकार में मंत्री भी बने थे। 2007 के चुनाव में बसपा ने राजेश त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया था।
शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूटयूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More
तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More
दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More
दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More
कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More