बीकापुर - अयोध्या

पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल, जीवनभर साथ रहने की खाई कसम

पुलिस की मौजूदगी में  प्रेमी युगल, जीवनभर साथ रहने की खाई कसम।

हैदरगंज अयोध्या।

अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई प्रेमिका ने बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में ही थाने के पीछे स्थित मंदिर में एक-दूसरे के गले में जयमाल डालकर विवाह कर लिया। इस मौके पर वर और कन्या पक्ष की ग्राम सभाओं के प्रधान व माता-पिता भी मौजूद रहे। घटना थाना हैदरगंज क्षेत्र के एक गांव का है। युवती के पिता ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप थाना क्षेत्र तारुन के चरावां निवासी अरुण कुमार मौर्या पर लगाया था। उनकी खोजबीन में हैदरगंज पुलिस लगी हुई थी। मंगलवार को पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई और दोनों के माता-पिता को भी थाने बुलवाया। सभी के सामने प्रेमी युगल ने शादी करने की बात कही। पुलिस के समझाने पर दोनों के परिवारीजन मान गए। थाने के पीछे स्थित बाबा भुखालीदास मंदिर पर विवाह की रस्म अदा की गई। 

हैदरगंज के थाना प्रभारी  मोहम्मद अरशद ने बताया कि दोनों बालिग थे। दोनों पक्षों के माता-पिता के सहमत होने पर उनकी मंदिर में शादी करवा दी गई।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago