अयोध्या आस-पास

भाजपा नेता के यहां पहुंची की टीम, घंटो तक की पूछताछ।

भाजपा नेता के घर पर पहुंची एनआईए की टीम, घंटो तक की पूछताछ।

अयोध्या।

बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में चली एनआईए की छापेमारी के क्रम में एक टीम दोपहर भारतीय जनता पार्टी नेता विकास सिंह के देवगढ़ स्थित उनके आवास पहुंची। एनआईए की टीम यहां करीब दो घंटे तक छानबीन करती रही। इस दौरान वहां किसी को भी नहीं आने दिया गया। जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगढ़ निवासी भाजपा नेता विकास सिंह के आवास एनआईए की टीम दल बल के साथ लगभग दोपहर  12 बजे पर पहुंची और लगभग दो बजे तक उनके आवास पर पूछताछ करती रही, किससे और क्या पूछताछ हुई इसका ब्यौरा अभी नहीं मिल सका है।  पूछताछ के लिए उनके आवास तक किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था। बता दें कि भाजपा नेता विकास सिंह की मां का स्वर्गवास 16 मई को हो गया। क्रिया कर्म को संपन्न कराने के लिए बुधवार को वह सुबह तक अपने पैतृक घर पर ही मौजूद थे।   एनआईए टीम के आने की पुष्टि महराजगंज थाना प्रभारी अनुपम मिश्र ने की है। हालांकि वह पूछताछ से जुड़े बिंदुओं को लेकर कोई ब्यौरा नहीं दे सके।  भाजपा नेता विकास सिंह से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। एनआईए टीम जब तक गांव में मौजूद रही गांव के लोग सकते में दिखे। पूछताछ के दौरान भाजपा नेता के आवास के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे।

editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

18 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

22 hours ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

1 day ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

1 day ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

2 days ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago