आग का कहर जारी, आठ घर जले।
मिल्कीपुर अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील के ग्राम तिंदौली के बीराभारी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग से आठ परिवारों की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई है। प्रशासनिक कार्य से क्षेत्र में निकले तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने सड़क के किनारे स्थित गांव के बीच से धुआं और आग का गुब्बार उठता देख स्वयं मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अग्निशमन कर्मियों को घटना की जानकारी देकर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर बुलाया और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

ग्राम सभा तिंदौली के बीराभारी गांव स्थित राजेश कुमार के घर के बगल छप्पर के बीच से रविवार को दोपहर में करीब 12:30 बजे के आसपास अचानक आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आठ परिवारों लक्ष्मी पाल, राजेश कुमार, जगजीवन, मिहीलाल, भानु, सत्य कुमार, राममिलन और दयाराम के घरों को तबाह कर दिया। घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद बाद आग बुझाने में सफलता प्राप्त की। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल को अग्निकांड में तबाह हुए परिवारों के क्षति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट तत्काल तहसील के दैवीय आपदा पटल पर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के कोटेदार को अग्नि पीड़ितों के लिए राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago