रुदौली-अयोध्या

शार्ट सर्किट से लगी आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख।

शार्ट सर्किट से लगी आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख।
रूदौली_अयोध्या।
अयोध्या जिले के रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसौली में रविवार दोपहर बाद विद्युत शार्ट सर्किट से गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। करीब 35 बीघा फसल आग की भेंट चढ़ गई।
रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास ग्राम भैसौली में विद्युत शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से ग्राम भैसौली के मुशीर खान, हयात खान, नूरबानों आदि की 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव ने आग लगने की सूचना मवई पुलिस व फायर ब्रिगेड को दिया। मवई थानाध्यक्ष आशा शुक्ला, उपनिरीक्षक हैदर अली ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। बाद में पहुँची फायर ब्रिगेड की सहायता से पूरी तरह से आग बुझाई गई। मवई थाना प्रभारी आशा शुक्ला ने बताया कि लगभग 32 से 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago