अमेठी - उत्तरप्रदेश

अमेठी के थाने में हुई प्रेमी जोड़े की शादी, पुलिसकर्मियों और परिजनों के सामने लिए सात फेरे।

अमेठी के थाने में हुई प्रेमी जोड़े की शादी, पुलिसकर्मियों और परिजनों के सामने लिए सात फेरे।
अमेठी।
उत्तर प्रदेश के जिले अमेठ एक अनोखा मामला सामने आया है जिसको देखकर और सुनकर सभी आश्चर्यचकित हैं, अपने अभी तक आपने बड़े बड़े मैरिज लॉन और घरों में होने वाली शादियों को देखा होगा, लेकिन अमेठी में एक प्रेमी जोड़े का पुलिस ने थाने में विवाह करवाया है,बकायदा शादी की रस्म थाने में हुई है जिसके बाद दोनों ने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, पुलिस के अलावा परिवार के लोग भी इस विवाह के साक्षी बने हैं।
दरअसल यह पूरा मामला अमेठी के जायस थाने का है और यहां इसी थाना क्षेत्र के ओदारी चौराहा के रहने वाले एक राजेन्द्र कुमार थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया की उसकी बेटी का जामो थाना क्षेत्र के पूरे तेजी गोरियाबाद के रहने वाले युवक मोहित कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा है,जिसके बाद उसने शादी करने का वादा किया, लेकिन अब युवक शादी करने का वादा करने के बाद अब मुकर रहा है,पिता का कहना था कि उसकी बेटी की शादी उसी लड़के के साथ हो जाए नहीं, तो उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होगी।
वहीं शिकायत मिलने के बाद जायस पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को थाने पर बुलाया और युवक को शादी करने के लिए समझाया,घंटों बाद युवक शादी के लिए राजी हो गया, जिसके बाद दोनों की शादी जायस थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में सकुशल संपन्न कराई गई, शादी के बाद दोनों पक्षों ने अमेठी पुलिस का आभार जताया।
वहीं इस पूरे मामले पर जायस थाना प्रभारी ने बताया की लंबे समय से शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद था,इसके बाद शिकायत मिली तो पूरे मामले की जांच कर विवाद को शांत कराया गया है और दोनों का विवाह कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में करा दिया गया है,दोनों एक साथ रहने को राजी हैं कोई भी विवाद दोनों परिवारों के बीच नहीं है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago