अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक अधिकारी समेत 6 लोग गैंगस्टर और हत्या में दोषी करार, विजय कुमार गुप्ता हत्याकांड का है केस।

प्रशासनिक अधिकारी समेत 6 लोग गैंगस्टर और हत्या में दोषी करार, विजय कुमार गुप्ता हत्याकांड का है केस।

अयोध्या।
अयोध्या शहर के बहुचर्चित विजय कुमार गुप्ता हत्याकांड में कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी रामकृष्ण तिवारी समेत छह लोगों को कोर्ट ने गैंगस्टर और हत्या समेत अन्य धाराओं में दोषी पाते हुए न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। सजा के प्रश्न पर सुनवाई तीन जून को होगी। फैसला विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट के जज मोहिंदर कुमार की अदालत से शुक्रवार को हुआ।

गिरोह बंद अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक विकास शुक्ला और जितेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना 25 अप्रैल 2000 की है। कोतवाली नगर के साहबगंज मोहल्ला निवासी श्यामसुंदर गुप्ता के भतीजे विश्वनाथ और गगन उर्फ गोगा श्रीवास्तव के बीच पान खाकर थूकने के मामले को लेकर विवाद हो गया था। गोगा ने यह बात अपने घर बताई। इसके बाद श्रीकृष्ण तिवारी(भाजपा नेता), रामकृष्ण तिवारी ( वर्तमान में कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी),राजन (उर्फ़) हरि कृष्ण तिवारी, गगन (उर्फ) गोगा श्रीवास्तव, साजिद व अजय कुमार द्विवेदी असलहा व तलवार से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे। लाइसेंसी बंदूक व तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से विजय कुमार गुप्ता और उनके पिता श्याम सुंदर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। परिवारीजनों ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया, पिता का कई दिन तक इलाज चला। इसकी रिपोर्ट घायल श्याम सुंदर के पिता अयोध्या कुमार गुप्ता ने सभी के खिलाफ जानलेवा हमला, हत्या ,जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में लिखाई थी।
प्रशासन ने भी सभी आरोपियों पर गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। विवेचना के बाद पुलिस ने सभी धाराओं में आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी छह अभियुक्तों को जानलेवा हमला ,हत्या व गैंगस्टर अधिनियम के तहत दोषी पाते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago