सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सद्भावना एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक उठा धुंआ, अफरा-तफरी का माहौल।

सद्भावना एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक उठा धुंआ, अफरा-तफरी का माहौल।

सुलतानपुर।

सुलतानपुर जिले से वाया लखनऊ होकर दिल्ली जा रही सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में शिवनगर रेलवे स्टेशन के पास अचानक एक बोगी से धुआं उठने से हड़कंप मच गया। रेल कर्मचारियों की सूझ-बुझ से बड़ा हादसा टल गया है। आग लगने के बाद बोगियों पर सवार यात्री बोगियों से उतर कर भागे। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची।

रविवार को सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन सुल्तानपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन वाराणसी-लखनऊ ट्रैक पर करीब 20 किमी शिव नगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी कि एकाएक पैंट्री कार में आग लग गई। ऐसे में ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लिया और ट्रेन को रोका। कोच में रखे सिलेंडर से जैसे तैसे आग बुझाई गई। इस बीच ट्रेन में मौजूद यात्री दहशत में आ गए। रेल ट्रैक के पास यात्रियों में अफरातफरी का माहौल देखा गया।

थानाध्यक्ष जीआरपी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर पहुंचकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा। वहीं, रेलवे यातायात निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि प्राथमिक फिटनेस के बाद पहियों को जाम मुक्त किया गया। उसके बाद दिल्ली की तरफ सद्भावना एक्सप्रेस को रवाना किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago