
5 बदमाश गिरफ्तार, दो बोलेरो, एक एक इनोवा, स्कार्पियो, डीएसीएम, समेत तीन इंजन बरामद।
अयोध्या।
अयोध्या में पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उसमें गैंग का सरगना भी शामिल है। वे गाड़ियां चुराते थे। उसके बाद पार्ट्स अलग करके बेच देते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया अयोध्या कोतवाली पुलिस को 30 मई को रात्रि 08 बजे के आसपास अयोध्या पुराने पुल से बोलेरो चोरी होने की सूचना मिली थी। गोंडा के मोतीगंज का एक परिवार बोलेरो से दर्शन करने आया था। 15 मिनट में चोरों ने वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वाहन की तलाश के लिए कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में 32 सदस्यीय टीम गठित किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से पुलिस गिरोह के सरगना शिवपूजन विश्वकर्मा निवासी गजरपुर कटरिया रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद गिरोह के मनोज गुप्ता निवासी मधौभीख थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर, सूरज गुप्ता निवासी भानपुर रानी थाना भवानीगंज जनपद सिध्दार्थनगर, मो मुस्तकिम निवासी छितलूपुर पोस्ट सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर, और सुरेश गुप्ता तेलियाडीह मौजा गजपुरगिरट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के पास से दो बोलरो, एक इनोवा, गाड़ी के पार्ट व वाहनों को काटने खोलने का औजार बरामद किया है। दो लोग वाहनों के पार्ट खरीदने वाले है।
सीओ आशुतोष तिवारी के मुताबिक चोर इतना शातिर थे कि अयोध्या में घटना को अंजाम देने के बाद पुराने पुल से वाहनों को सीमा पार कर देते थे। जहां अलग-अलग स्थानों पर गाड़ियों के पुर्जे निकालकर अगल-अलग दुकानों पर बेचते थे। यह गिरोह प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक ये चोर ऐसे स्थानों से चोरी की घटना को अंजाम देते थे, जहां कैमरे न लगे हो। वाहनों की चोरी से पहले कैमरों को निगरानी करते थे। इसके बाद जिन वाहनों का लॉक आसानी से खोल पाते थे, ऐसे वाहनों को चुराकर फरार हो जाते थे।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More