अयोध्या उत्तर प्रदेश

56 भोग के साथ बालक राम पहनेंगे रेशम की राखी।

56 भोग के साथ बालक राम पहनेंगे रेशम की राखी।

अयोध्या।

देश के हर कोने में आगामी त्योहार रक्षाबंधन की धूम है वही धूम अयोध्या जिले में भी है, रक्षाबंधन का पर्व प्रत्येक वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, इस दिन बहने अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई उस राखी के बदले बहन की रक्षा का वचन देता है। वहीं, अयोध्या श्रीरामनगरी में भगवान बालक श्रीराम के लिए भी पूरे देश की बहने अलग-अलग माध्यम से राखी भेज रही हैं, इसी कड़ी में आज अयोध्या के श्रृंगी ऋषि आश्रम से प्रभु राम के लिए राखी आया है और यह राखी बालक राम के चारों भाइयों समेत उनकी पत्नियों के लिए भी आया है।

इस राखी का निर्माण श्रृंगी ऋषि आश्रम के आसपास रहने वाली महिलाओं ने तैयार किया है, लगभग 20 दिन में इस राखी को तैयार किया गया है, राखी की खास बात यह है कि यह राखी रेशम के धागों से बनाई गई है, इसके ऊपर मोती लगाया गया है, राखी के साथ-साथ प्रभु राम के लिए 56 व्यंजनों का भोग और बांसुरी भी आया है, जिसे रक्षाबंधन के मौके पर बालक राम को धारण भी कराया जाएगा।

धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक प्रभु राम की बहन शांता थी और श्रृंगी ऋषि आश्रम में शांता का मंदिर है, त्रेता युग में जिस तरह प्रभु राम की बहन शांता ने अपने चारों भाइयों को राखी बांधा करती थी, आज जब भव्य मंदिर में बालक राम विराजमान हो चुके हैं, तो शांता के मंदिर से बालक राम समेत चारों भाइयों के लिए राखी राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को समर्पित की गई है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

17 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

17 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

23 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago