अयोध्या उत्तर प्रदेश

भदरसा नगर पंचायत अध्यक्ष राशिद खान पर एक्शन,असलहे का लाइसेंस होगा निरस्त, घर पर नोटिस लगाई गई।

भदरसा नगर पंचायत अध्यक्ष राशिद खान पर एक्शन,असलहे का लाइसेंस होगा निरस्त, घर पर नोटिस लगाई गई।
अयोध्या।
अयोध्या में गैंगरेप पीड़िता को धमकी देने के मामले में भदरसा नगर पंचायत के अध्यक्ष राशिद खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके असलहों के लाइसेंस निरस्त हो सकते हैं। जिला प्रशासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर कारण बताओं नोटिस चस्पा किया है। इसमें 29 अगस्त तक उन्हें जवाब देने के लिए कहा गया है।अयोध्या पुलिस की टीम ने सोमवार दोपहर राशिद खान के घर पर नोटिस चस्पा किया है। इसमें लाइसेंसी शस्त्र को जमा करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही नोटिस का जवाब भी 29 तारीख तक प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।इससे यह कयास लगाए जा रहे है कि नाबालिग को धमकाने के मामले में सपा नेता व भदरसा नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है।अयोध्या के भदरसा रेप केस में पीड़ित को धमकाने के मामले में आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सपा नेता की अग्रिम जमानत याचिका को न्यायालय खारिज कर चुका है। तथा आरोपियों को स्थानीय थाने पर तीन दिन के अंदर उपस्थित होकर विवेचना में सहयोग देने का आदेश दिया था।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago