
लता चौक पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित डंपर की चपेट में आए कई राहगीर और दुकानदार।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी के नया घाट क्षेत्र में रात में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्गागंज मांझा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। नया घाट चौकी के पास लगे कई बैरियरों को तोड़ते हुए डंपर ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। डंपर की टक्कर से न सिर्फ बैरियर तहस-नहस हो गए, बल्कि सड़क किनारे की पटरी और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
मौके पर पहुंची अयोध्या कोतवाली पुलिस, सीओ आशुतोष तिवारी और कोतवाल मनोज शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। डंपर को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है।
कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More