लखनऊ

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं यूपी बोर्ड परीक्षाएं।

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं यूपी बोर्ड परीक्षाएं।

लखनऊ।

लखनऊ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की परीक्षाएं आज, सोमवार से कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच शुरू हो गई हैं। जो 12 मार्च 2025 को समाप्त होगी। इस वर्ष 54.37 लाख से अधिक छात्र इन परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं। परीक्षा के लिए राज्य भर में 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रश्न पत्रों की केंद्र बार कोडिंग की नई व्यवस्था की गई है।

इस बीच प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने राजधानी लखनऊ स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज पहुंची, जहां उन्होंने परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए परीक्षा देने वाले छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी पूर्ण आत्मविश्वास, धैर्य और पूरी क्षमता के साथ इस परीक्षा रूपी महोत्सव में सहभाग करें। परीक्षा को अपनी दिनचर्या का एक सहज हिस्सा मानकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। मां सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे, आप सभी सफल हों, इस हेतु अनेकानेक मंगलकामनाएं।

अयोध्या धाम के परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों के लिए चुनौती, शिक्षा विभाग ने की तैयारी, अयोध्या धाम में बनाए गए हैं तीन परीक्षा केंद्र, तुलसी बालिका इंटर कॉलेज, शिवदयाल जयसवाल इंटर कॉलेज और महाराजा इंटर कॉलेज में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, तीनों परीक्षा केंद्र पर बनाए गए हैं नोडल अधिकारी, बैरियर पर तैनात रहेंगे।

नोडल अधिकारी, डीआईओएस डॉ पवन तिवारी का बयान, 79 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 109 बनाए गए परीक्षा केंद्र,परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारी करेंगे काम, हर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम, परीक्षार्थी चार पहिया वाहन से जाने से बचें, दो पहिया वाहन का ही करें प्रयोग, अपने स्कूल के यूनिफॉर्म में जाएं परीक्षा देने, दिक्कत होने पर सुरक्षा कर्मियों को दिखाएं अपना प्रवेश पत्र, नोडल अधिकारी सुरक्षा कर्मियों से समन्वय बनाकर परीक्षार्थियों को पहुंचाएंगे परीक्षा केंद्र, समय से पहले निकले परीक्षार्थी, प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की होगी परीक्षा ।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago