अयोध्या उत्तर प्रदेश

अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 1.66 लाख विद्यार्थियों को मिली उपाधि।

अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 1.66 लाख विद्यार्थियों को मिली उपाधि।

अयोध्या।

अयोध्या डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह बुधवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में 1,66,055 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें करीब 60 प्रतिशत छात्राएं रहीं। 120 पदकों में छात्राओं ने 86 पदक हासिल किए, जो करीब 72 प्रतिशत है।

राज्यपाल ने उपाधि और पदक प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता, अभिभावकों और गुरुजनों के त्याग, परिश्रम एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने तथा अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। अयोध्या की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, जहां से सत्य, सेवा, त्याग, करुणा, मर्यादा और लोककल्याण का संदेश मिला। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने की अपील की।

राज्यपाल ने कहा कि एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और हरित ऊर्जा जैसी तकनीकें भविष्य की महत्वपूर्ण शक्तियां हैं। युवाओं को निरंतर सीखने, तकनीक अपनाने और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने स्टार्टअप, कौशल विकास और नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजन पर भी जोर दिया। समारोह में राज्यपाल की प्रेरणा से सुल्तानपुर के लिए 300 और बाराबंकी के लिए 200 आंगनबाड़ी किट प्रदान की गईं। प्रदेश में अब तक 74,993 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। दोनों जिलों की 600 बालिकाओं का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण भी कराया गया।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के एनआईआरएफ इंजीनियरिंग श्रेणी में देश में 138वें और प्रदेश में 18वें स्थान तथा राज्य विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने खिलाड़ियों के तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीतने पर भी बधाई दी।

मुख्य अतिथि यूपी पीएससी अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने विद्यार्थियों से ज्ञान के साथ चरित्र, सफलता के साथ विनम्रता और तकनीकी दक्षता के साथ मानवीय संवेदना को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में चार शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया तथा वार्षिक प्रतिवेदन एवं विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया गया।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

2 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

2 weeks ago