
मणिपर्वत क्षेत्र में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, कानपुर का रहले वाला था, पुलिस ने जांच शुरू की।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी के मणिपर्वत क्षेत्र में आज सुबह करीब 7 बजे लालता प्रसाद उम्र 66 की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग आज सुबह वृद्ध आश्रम से निकल कर टहलने गए थे। इसके बाद उनके हत्या की सूचना मिली। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच हो रही है। इस प्रकरण में कचरा बीनने वाले एक युवक का नाम सामने आया है। मृतक लालता प्रसाद रोज सुबह उसके पास जाकर बैठते थे और चाय पीते थे।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि लालता प्रसाद कानपुर जिले के बाबा घाट सिविल लाइंस के रहने वाले थे। वे इसी माह 8 फरवरी को आश्रम में नहाने आए थे। उन्होंने बताया कि घटना स्थल आश्रम से महज 100 मीटर दूर है। वहां कबाड़ बीनने वाले कुछ लोग रहते हैं। शक है कि उसी में किसी ने बुजुर्ग की हत्या कर दी है। घटना के बाद आश्रम में रहले वाले लोगों में गहरी नाराजगी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More