अयोध्या उत्तर प्रदेश

हर 20 मिनट पर अयोध्यावासियों को मिलेगी आवागमन में छूट।

हर 20 मिनट पर अयोध्यावासियों को मिलेगी आवागमन में छूट।

अयोध्या।
अयोध्या महाकुंभ मेला के चलते श्ररामनगरी में लगातार श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों को देखते हुए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व एसएसपी राज करण नय्यर से मुलाक़ात की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अयोध्या के नागरिकों को आवागमन में सुविधा की दृष्टि से छूट देने का फैसला किया है।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को बताया कि प्रशासन ने सहमति जताई है कि आधार कार्ड देखकर अयोध्या के नागरिकों को बैरियर पर हर 20 मिनट के अंतराल पर आने-जाने की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा रामपथ पर आवागमन के लिए नहीं होगी। उन्होंने बताया कि दीनबंधु तिराहा, रामघाट चौराहा, विद्याकुंड, अशर्फी भवन चौराहा, राजघाट पर लगाए गए बैरियर से लोगों को वाहन सहित आने जाने की सुविधा अब मिलेगी। इस संबंध में नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से अनाउंस भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि देवकाली तिराहा, दीनबंधु तिराहा, टेढ़ी बाजार, लता मंगेशकर चौक, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल आदि स्थानों पर एंबुलेंस उपलब्ध होगी, जहां से नागरिक आपात स्थिति में चिकित्सा के सहायता प्राप्त कर सकेंगे। रामपथ क्रॉस करने की सुविधा उदया पब्लिक स्कूल की ओर से ही सुलभ होगी। भीड़ कम होने पर सुविधाओं में और बढ़ोतरी की जाएगी।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago