बीकापुर - अयोध्या

प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहन भिड़े, 10 लोग घायल।

प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहन भिड़े, 10 लोग घायल।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई।

अयोध्या में मंगलवार को प्रयागराज हाईवे पर झारखंड और गुजरात के दर्शनार्थियों की स्कॉर्पियो व कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। पेट्रोल पंप संचालक की ओर से आग को बुझाया गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दोनों वाहनों में सवार 10 लोग हादसे में घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट बाजार में पेट्रोल पंप के सामने हुआ। कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तीन एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भिजवाया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. संत कुमार मौर्य और डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ये लोग अयोध्या में दर्शन पूजन करने के बाद झारखंड के दर्शनार्थी प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से अयोध्या की तरफ आ रहे गुजरात के दर्शनार्थी अपने वाहन को पेट्रोल पंप की तरफ पेट्रोल भरवाने के लिए मुड़े और दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि दुर्घटना के सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago