सोहावल - अयोध्या

शिकायत पर मौके पर पहुंची पीआरवी बाइक, वापसी में लेना पड़ा टोचन का सहारा।

शिकायत पर मौके पर पहुंची पीआरवी बाइक, वापसी में लेना पड़ा टोचन का सहारा।

सोहावल_अयोध्या।

आपात स्थित में 112 की काल पर मौके पर पहुंचने वाली पी आर वी वाहनों की स्थित बद से बदतर नजर आने लगी है। यह मौके पर पहुंच कर हालात सम्हाल लेंगी कह पाना मुश्किल हो गया है। बीती सोमवार की रात रौनाही थाना क्षेत्र के उचितपुर गांव में कमोवेश कुछ ऐसा ही देखने को मिला।जहां एक शराबी युवक जितेंद्र दुबे ऊर्फ जीतू के विरुद्ध गांव निवासी देवी प्रसाद वर्मा के द्वारा की गई शिकायती काल पर पहले 112 की गाड़ी पहुंची। जिसने दोनों पक्षों को बातचीत से समझाने का प्रयास किया और वापस लौट आई।

इसके बाद आरोपी युवक ने जब एक नंबर से शिकायतकर्ता के विरुद्ध पी आर वी को काल किया, तो पी आर वी के सिपाही अमर यादव सहित दो जवान बाइक से मौके पर पहुंचे, लेकिन वापसी के लिए इनकी बाइक काम न आ सकी।

विवश होकर शिकायतकर्ता को रात में पुलिस बाइक को टोचन कर थाने पहुंचाना पड़ा। मतलब साफ है कि शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने की जगह पुलिस खुद अपनी भी रक्षा कर पाने में अब असमर्थ नजर आने लगी है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago