ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:39 AM IST

प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात: के दर्शनार्थियों के वाहन भिड़े, 10 लोग घायल।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहन भिड़े, 10 लोग घायल।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहन भिड़े, 10 लोग घायल।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहन भिड़े, 10 लोग घायल।

images 2 5 - प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहन भिड़े, 10 लोग घायल।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई।

अयोध्या में मंगलवार को प्रयागराज हाईवे पर झारखंड और गुजरात के दर्शनार्थियों की स्कॉर्पियो व कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। पेट्रोल पंप संचालक की ओर से आग को बुझाया गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दोनों वाहनों में सवार 10 लोग हादसे में घायल हो गए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

जानकारी के अनुसार हादसा बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट बाजार में पेट्रोल पंप के सामने हुआ। कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तीन एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भिजवाया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. संत कुमार मौर्य और डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ये लोग अयोध्या में दर्शन पूजन करने के बाद झारखंड के दर्शनार्थी प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से अयोध्या की तरफ आ रहे गुजरात के दर्शनार्थी अपने वाहन को पेट्रोल पंप की तरफ पेट्रोल भरवाने के लिए मुड़े और दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि दुर्घटना के सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT