सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

दोनों हाथ में असलहा लेकर धमका रहा था अपराधी गिरफ्तार।

दोनों हाथ में असलहा लेकर धमका रहा था अपराधी गिरफ्तार।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक वीडियो वाइरल हो रहा है कि “हमारा  भांजा योगी के साथ रहता है।” यह कहना है अपराधी राजकुमार मिश्रा का, जिसने पिस्टल और आधी नली का असलहा लहराते हुए धमकी दी। मामला सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र का है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बल्दीराय थानाक्षेत्र के पूरे धनी धर मिश्र का पुरवा गांव की है। पीड़ित अमित मिश्रा ने बताया कि रविवार को आरोपी ने उसे रास्ते में रोका और शराब के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर राजकुमार ने असलहा दिखाकर धमकाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर रौब झाड़ते हुए कहा, “तुम कुछ नहीं कर सकते, वहां हमारे रिश्तेदार हैं।”

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी पिस्टल लहराते हुए दिखाई दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया और मंगलवार को अमित मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत ने बताया कि गुरुवार को आरोपी राजकुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और आधी नली का असलहा बरामद किया है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

13 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

13 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

18 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

21 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago