सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सफाई कर्मी समेत 6 गिरफ्तार,चौकीदार के बेटे समेत 5 पर किया था जानलेवा हमला।

सफाई कर्मी समेत 6 गिरफ्तार,चौकीदार के बेटे समेत 5 पर किया था जानलेवा हमला।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में जानलेवा हमले के एक मामले में शुक्रवार को सफाई कर्मी समेत छह आरोपियों को मोतिगरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 3 सगे भाई व दो महिलाएं शामिल हैं। दो दिन पूर्व जमीनी विवाद में इन सभी ने मिलकर चौकीदार के बेटे व उसके परिवार के सदस्यों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था।

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शुकुल दुलैचा गांव निवासी चौकीदार छोटेलाल के पुत्र समेत 5 लोगों को मारपीट मामले में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब घटना में शामिल 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानलेवा हमले में पुलिस ने दिनेशचन्द्र, इन्द्रेश व सितेन्द्र कुमार (पुत्र) मुन्नीलाल, शिवचरन (पुत्र) रामशब्द, बबीता (पत्नी) दिनेशचन्द्र और अनीता (पत्नी) इन्द्रेश निवासीगण ग्राम शुकुल दुलैचा थाना मोतिगरपुर को दियरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। आरोपी दिनेश चंद्र मोतिगरपुर ब्लॉक के धरसौली ग्राम पंचायत में बतौर सफाई कर्मी नियुक्त है। कोर्ट से इन सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago