अयोध्या उत्तर प्रदेश

गन्ना समिति डायरेक्टर चुनाव के नामांकन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा व सपा के कार्यकर्ता।

गन्ना समिति डायरेक्टर चुनाव के नामांकन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा व सपा के कार्यकर्ता।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में गन्ना समिति के चुनाव में डेलीगेट के नामांकन के दौरान भाजपा व सपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में आपस में मारपीट तथा जमकर धक्का-मुक्की हुई। दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई है। मामले में भाजपाईयों ने कैंट थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही मांग की है। सपा के कार्यकर्ता पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में एसएसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग की है।

गुरूवार को हसनू कटरा स्थित गन्ना विभाग के दफ्तर में सब कुछ सामान्य था। दोपहर के समय नामांकन को लेकर भाजपा तथा सपा कार्यकर्ताओं में गाली गलौज व मारपीट होने लगी। जिससे गन्ना विभाग के कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। नामांकन प्रक्रिया बाधित हो गई। भाजपा समर्थित सभी 11 डेलीगेट को र्निविरोध चुना जाना तय हो गया।

भाजपाई की ओर से गन्ना समिति चुनाव के संयोजक तथा महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी ने अपनी तहरीर में रवीन्द्र पाल, पवन यादव, भोला यादव, संदीप यादव, जगदीश यादव, विजय बहादुर वर्मा, शिव कुमार यादव, मनोज यादव सहित 10-15 अज्ञात लोगों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने, रूपये व कागजात छीनने तथा धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

सपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में एसएसपी से मिले। रविन्द्र पाल की ओर से दिए प्रार्थना पत्र में शिवेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने बताया कि नामांकन के दौरान उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई।

प्रभारी निरीक्षक कैंट अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शैलेन्द्र कोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। विवेचना कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

15 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

16 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

21 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago