
25 लाख दीये प्रज्ज्वजित कर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्डः कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल।
अयोध्या।
अयोध्या डा.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर संयोजकों, सह-संयोजकों व अधिकारियों के साथ बैठक की। गुरुवार को विवि के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में श्रीरामनगरी के दीपोत्सव के लिए वृहद चर्चा की।
कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रभु श्रीराम के दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनायेंगे, प्राण प्रतिष्ठा के बाद का पहला दीपोत्सव है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के समन्वय से छोटी दीपावली पर अयोध्या के 55 घाटों पर 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित करके विश्व कीर्तिमान बनायेंगे, दीपोत्सव को अलौकिक बनाने के लिए 22 समितियां बना दी गई।
नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्र ने बताया कि 30 अक्टूबर के दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर 25 लाख दीए जलाने के लिए 28 लाख दीए बिछाये जायेंगे। समन्वयक एवं स्वयंसेवकों की सूची पंजीकरण के लिए 15 अक्टूबर तक समय निर्धारित किया गया है। घाट वार दीपों की मैपिंग का कार्य 12 अक्टूबर तक कर लिया जायेगा। 25 से घाटों पर दीए लगाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। 29 अक्टूबर को घाटों पर लगे दीए की गणना होगी। 30 अक्टूबर को घाटों पर लगे दीयों में बाती, तेल डालना व प्रज्ज्वलित किया जायेगा।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More