अयोध्या उत्तर प्रदेश

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज कैंपस में 33 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा 110 बेड का ट्रॉमा सेंटर।

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज कैंपस में 33 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा 110 बेड का ट्रॉमा सेंटर।

अयोध्या।

अयोध्या घटना-दुर्घटना में विपरीत परिस्थिति आने पर अयोध्या को अब लखनऊ पर आश्रित नहीं रहना होगा, बल्कि सभी सुविधाएं यहीं मिल जाएंगी। गंभीर से गंभीर मरीजों का इलाज भी यहीं हो सकेगा। इसके लिए अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में 110 बेड के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। मई 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। यहां एक ही छत के नीचे सारी अत्याधुनिक सुविधाएं मिल जाएंगी।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के शुरू होते ही यहां के विकास कार्यों का खाका खींचा जाने लगा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्यावासियों और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की फिक्र करते हुए यहां मल्टीस्पेशियिलिटी अस्पताल व दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश दिया था। काफी दिनों से लंबित पड़े 110 बेड के ट्रॉमा सेंटर के प्रोजेक्ट पर काम न सिर्फ शुरू करा दिया गया, बल्कि आधे से अधिक कार्य पूरा भी हो गया है।

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में 110 बेड के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण 33 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराया जा रहा है। शासन की ओर से निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद राजकीय निर्माण निगम ने काम शुरू करा दिया था। प्रोजेक्ट मैनेजर आर. के. सिंह ने बताया कि अब तक 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।

मेडिकल कॉलेज में आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर व 60 बेड का इमरजेंसी मेडिसिन विभाग बनाया जा रहा है। यानी कुल 110 बेड की सुविधा होगी। अभी नए भवन में चल रहे ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को कठिनाइयां होती हैं। एक्सरे व सीटी स्कैन के लिए मरीजों को अलग भवन ले जाना पड़ता है। नए ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के बाद एक्सरे-सीटी स्कैन समेत तमाम जांच की सुविधा यहीं मिल सकेगी।

प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि भवन का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है। इसमें अत्याधुनिक लिफ्ट की भी सुविधाएं रहेंगी। ट्रॉमा सेंटर गंभीर मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। यहां एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। मरीजों व उनके परिजनों को कहीं भागना नहीं पड़ेगा।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

15 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

15 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

21 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

24 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago