रुदौली-अयोध्या

बाइक चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, चोरी की 4 बाइक, दो चेचिस के साथ 3 आरोपी भेजे गए जेल।

बाइक चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, चोरी की 4 बाइक, दो चेचिस के साथ 3 आरोपी भेजे गए जेल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें, दो बाइक की चेचिस और कई पुर्जे बरामद किए हैं। आरोपी बाइकों की चोरी कर उन्हें काटकर कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस ने दो कबाड़ियों की पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र समेत अन्य थाना क्षेत्र से अपराधियों द्वारा विभिन्न स्थानों से मोटर साइकिल चोरी कर अपने निजी निवास पर लाकर मोटर साइकिल के पुर्जे को अलग अलग कर व काटकर कबाड़ी के दुकान पर बेचा जा रहा है। ऐसी सूचना मिलने के बाद आरोपियों की धर पकड़ के लिए प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम ने चोरी करने वाले मनीष निषाद को वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्र पकड़ कर उसकी निशानदेही पर साजिद और फकरे आलम को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिलें व गिरोह द्वारा मोटर साइकिल खोले व काटे पार्ट व चेचिस को बरामद करते हुए कोतवाली ले आए।

जहां पकड़े गए आरोपी मनीष निषाद (पुत्र) राकेश निषाद निवासी शेखाना फकरे आलम (पुत्र) शमीम व साजिद अली (पुत्र) साजिद अली निवासी सोफियाना कस्बा थाना रूदौली के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए हैं।

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 मोटर साईकिल, 2 चेसिस, 10 मोटरसाइकिल रिम स्टील, 6 एलाईबिल रिम, 2 साइलेन्सर, 4 शाकर आगे, 4 शाकर पीछे का, 4 टंकी विभिन्न मोटरसाइकिल की। 4 मीटर, 2 हेड लाईट, 2 चेन कवर बरामद किया है।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल जिन कबाड़ियों द्वारा खरीदी जा रही थी। उनकी भी तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago