
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में एक छात्रा का अश्लील फोटो खींच इसको वायरल करने की धमकी देकर बलैकमेल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की मां ने पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के टोनिया बिहारीपुर गांव का एक युवक शनिवार की शाम अपने रिश्तेदारी भदरसा चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। रिश्तेदारी में आए युवक ने चुपके से छात्रा की अश्लील फोटो खींच ली। रविवार की शाम मोबाइल से फोनकर छात्रा पर सम्पर्क बनाने का दबाव बनाया। संबंध न बनाने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। परेशान छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी तो उसकी मां सोमवार दोपहर पीड़ित छात्रा के साथ पूराकलंदर थाने पहुंच तहरीर पुलिस को दी।
पूराकलन्दर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि राजा पुत्र उमेश कुमार निवासी टोनिया गांव के मजरे बिहारीपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर विवेचना शुरू कराई गई है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More