अयोध्या उत्तर प्रदेश

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान, बाजार से साइकिल ये घर जा रहे थे, इलाज के दौरान हुई मौत।

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान, बाजार से साइकिल ये घर जा रहे थे, इलाज के दौरान हुई मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के नंसा बाजार के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल चला रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक पीड़ित के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, जैसे ही तहरीर मिलेगी, मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक उमरावा थाना भीटी निवासी राम बुझारत सिंह शाम को साइकिल से नंसा बाजार गए हुए थे। लौटते समय नंसा और चनहा चौराहे के बीच में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने हादसे की सूचना पीआरबी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल बुजुर्ग को बेहोशी हालत में इलाज के लिए सीएचसी तारून ले गए, जहां मौजूद डॉ संतोष कुमार यादव ने प्राथमिक उपचार करते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की विधि कार्यवाही की जाएगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

6 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

6 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

12 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

15 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago