
धार्मिक अनुष्ठान में खलल, तोड़फोड़ की गई।
पुराकंलदर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोकलपुर मजरे बाबा का पुरवा गांव में बुधवार दोपहर बाद संतराम ज्ञान योग आश्रम पर चल रहे, धार्मिक अनुष्ठान में खलल डालने सहित तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि बगल गांव के एक पूर्व प्रधान के साथ लेकर आए दर्जनों लोगों ने साधु संतों पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक कार्यक्रम को ठप करा दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सभी उपद्रवी मौके से फरार हो गए। मौके पर पुलिस सहित पीएसी बल तैनात कर धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम शुरू करा दिया गया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के माध्यम से मोकलपुर मजरे बाबा का पुरवा स्थित संतराम ज्ञान योग आश्रम के महंत धर्मेंद्र दास शास्त्री ने कहा है कि उनके धर्मस्थल पर धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम चल रहा है। जिसका भंडारा बुधवार को होना था। जिसके समापन के लिए दर्जनों संत, धर्माचार्य धार्मिक अनुष्ठान में लिप्त थे। इस दौरान सिड़िहिर नरसिंहपुर के पूर्व प्रधान मनोज यादव अपने 30-40 साथियों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर आए और साधु संतों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली गलौज किया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने तोड़फोड़ भी शुरू की व पंडाल को गिरा दिया।
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम शुरू करा दिया गया है। उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। मौके पर पूराकलंदर थाने के तीन सब इंस्पेक्टरों सहित दर्जन भर से अधिक सिपाहियों के साथ पीएसी बल तैनात कर दिया गया हैं। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More