
डी फार्मा के नाम पर छात्रों से ठगी, लाखों रुपए वसूलने के बाद फर्जी डिग्री देने का आरोप, राज्यपाल से शिकायत।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर में डिग्री कॉलेज प्रबंधक व उनके सहयोगियों पर ठगी का आरोप लगा है। छात्रों ने लाखों रुपए वसूल कर फर्जी डिग्री देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत छात्रों ने बुधवार को सामूहिक रूप से डीएम के माध्यम से राज्यपाल से की है।
मामला सुल्तानपुर जिले जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के राम बरन पीजी कॉलेज विभारपुर से जुड़ा है। आधा दर्जन छात्रों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कॉलेज के एसएस पैरा मेडिकल इंस्टिट्यूट में सैकड़ों छात्र डी फार्मा कर रहे हैं।
छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रबन्धक अजय सिंह की मिली भगत से संजय सिंह, अमर सिंह व प्रज्ज्वल मिश्र बिना वैधानिक मान्यता के डी फार्मा करा रहे हैं। प्रत्येक छात्रों से डेढ़ लाख रुपये अब तक ले चुके हैं। इन लोगों ने विश्वास दिलाने के लिये परीक्षा भी दिलाया। जब लखनऊ स्थित पीसीआई में आवेदन किया तो बताया गया कि मार्क शीट, डिग्री फर्जी है, तुम लोग जेल जाओगे।
ऐसे में कॉलेज के जिम्मेदारों ने भविष्य से खिलवाड़ किया है। इन सबके साथ ही कॉलेज के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पैसा वापस कराया जाय। फिलहाल छात्रों ने सीएम, राज्यपाल से रजिस्टर्ड डाक व सीएम पोर्टल पर शिकायत किया है। छात्रों का आरोप है कि प्रबंधक का कहना है पैसा वापस नहीं दूंगा, ऊपर मैनेज कर लूंगा।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More